21 मई का अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस: सेलिब्रिटी और सामाजिक मीडिया ट्रेंड

21 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है और यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर #InternationalTeaDay ट्रेंड कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में इस दिन को आधिकारिक रूप से घोषित किया था, जिसका उद्देश्य चाय उत्पादन से जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान देना, टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना और चाय के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

क्या है इस दिन का महत्व?

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2019 में 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मान्यता दी थी। इसका उद्देश्य न सिर्फ चाय के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है, बल्कि चाय उत्पादन से जुड़े करोड़ों श्रमिकों विशेषकर महिलाओं के योगदान को सम्मान देना भी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tea-1.jpg
African women plucking tea leaves on plantation in central Ethiopia, Africa.

भारत और चाय: एक गहरा रिश्ता

भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि सुबह की शुरुआत का अनिवार्य हिस्सा, दोपहर की राहत, और शाम की बातचीत का बहाना है। भारत में चाय का उत्पादन सबसे पहले असम में हुआ और आज भारत विश्व के सबसे बड़े चाय उत्पादक देशों में से एक है और लाखों लोग इस उद्योग से जुड़े हैं। 2025 में इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है चाय उत्पादन और वितरण में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाना।

This image has an empty alt attribute; its file name is assam-head.jpg
aasam

सेलिब्रिटी भी हुए शामिल

लोग ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #InternationalTeaDay हैशटैग के साथ चाय की तस्वीरें शेयर की! अपने पसंदीदा चाय स्टॉल के किस्से और कुछ मीठे मीम्स शेयर कर रहे हैं! कई सेलेब्रिटी भी इस ट्रेंड में शामिल हुए। अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "I love my chai!"

गुजराती अभिनेता रौनक कामदार ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की:

https://www.instagram.com/p/DJ5iiR6Bqmo/?img_index=1

International Tea Day न केवल हमारी पसंदीदा चाय का जश्न है, बल्कि उन मेहनतकश हाथों के प्रति आभार प्रकट करने का भी दिन है, जो इसे हमारे कप तक पहुंचाते हैं।

तो आज एक प्याली चाय उन सबके नाम, जिनकी बदौलत ये एहसास हर दिन ज़िंदा रहता है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JP Nadda Highlights Investment Opportunities in India During Meeting with Saudi-India Business Council Head

Trump Harvard Visa Block Fails: Federal Judge Issues Powerful Ruling on International Students

Tribal Jirga Condemns Pakistan's Military Operations in Waziristan, Calls It State Violence