Mumbai Rain: 5 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, 26 मई 2025 — मुंबई में रविवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने शहर को सोमवार सुबह तक जलमग्न कर दिया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में 24 घंटे में हुई सबसे अधिक वर्षा है। विशेष रूप से विक्रोली (315.6 मिमी), पवई (314.5 मिमी), अंधेरी ईस्ट (292 मिमी) और चकाला (272 मिमी) जैसे इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

Mumbai rain

मौसम विभाग की चेतावनी और अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उपनगरों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 घंटों में गरज-चमक, भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश के कारण मुंबई में यातायात पर रेलवे सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है, लोकल ट्रेन सेवाएं 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। बस सेवाएं: BMC ने लगभग 10 BEST बस मार्गों को जलभराव के कारण परिवर्तित किया है। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए BMC ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है भरी बारिश के कारण जुहू, सायन, कुर्ला, अंधेरी और अरे जैसे क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है। अंधेरी सबवे को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया था, जिसे सुबह 10:30 बजे के बाद पुनः खोला गया। शहर में 39 पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें से 19 पश्चिमी उपनगरों, 12 द्वीप शहर और 8 पूर्वी उपनगरों से हैं।

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम अपडेट्स पर नजर रखें।

मुंबई में मानसून की समय से पहले दस्तक और भारी बारिश ने शहर की सामान्य दिनचर्या को बाधित किया है। प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JP Nadda Highlights Investment Opportunities in India During Meeting with Saudi-India Business Council Head

Tribal Jirga Condemns Pakistan's Military Operations in Waziristan, Calls It State Violence

Near Death Experience (NDE): रहस्यमयी अनुभव जो जीवन बदल दे