Shubman Gill Appointed as India’s New Test Captain, Set to Lead in Upcoming England Tour

भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व परिवर्तन की बड़ी घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने 24 मई 2025 को 25 वर्षीय शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। यह दौरा भारत के लिए 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगा। 


इस 18-सदस्यीय टीम की घोषणा शनिवार को चयन समिति ने की। करुण नायर की टीम में वापसी हुई है, वहीं बी. साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे युवा चेहरों को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

गेंदबाज़ी आक्रमण की बात करें तो जसप्रीत बुमराह इस बार भी मुख्य हथियार होंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह को तेज गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी दी गई है। स्पिन विभाग की कमान रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव संभालेंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर और नीतीश रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शामिल हैं।

हालांकि, इस स्क्वॉड में सरफराज खान और चोटिल मोहम्मद शमी जैसे नाम नदारद हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा कि इंग्लैंड दौरा कठिन जरूर है, लेकिन शुभमन गिल में उन्हें कप्तानी को लेकर पूरा भरोसा है।


शुभमन गिल अब तक 32 टेस्ट खेल चुके हैं और 1893 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया था। यह इंग्लैंड टूर उनके लिए बतौर कप्तान पहला पूर्ण विदेशी दौरा होगा।

इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • पहला टेस्ट: 20 जून – हेडिंग्ले

  • दूसरा टेस्ट: 2 जुलाई – एजबस्टन

  • तीसरा टेस्ट: 10 जुलाई – लॉर्ड्स

  • चौथा टेस्ट: 23 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड

  • पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – द ओवल

टीम इंडिया (इंग्लैंड दौरे के लिए):
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Trump Harvard Visa Block Fails: Federal Judge Issues Powerful Ruling on International Students

JP Nadda Highlights Investment Opportunities in India During Meeting with Saudi-India Business Council Head