Latest Updates: Bengal TMC Leader Shot Dead

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए दो लोगों की मौत के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। वहीं राज्य में दो TMC नेताओं की हत्या कर दी गई।


पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल चरम पर है। एक ओर जहां भाजपा के 12 घंटे के बंद के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं दूसरी ओर TMC नेताओं की हत्या ने माहौल को और गर्म कर दिया। TMC नेता की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, सड़कें जाम

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के खेजुरी इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए सुजीत दास (23) और सुधीर चंद्र पाइक (65) की मौत के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि एक स्थानीय TMC नेता सहित सात लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। जबकि पुलिस ने कहा कि दोनों की मौत हैलोजन लैंप के लैंपपोस्ट से गलती से उन पर गिरने से हुई और उनकी पिटाई या हथियारों से हमला करने का कोई संकेत नहीं मिला।

विरोध के दौरान भाजपा समर्थकों ने कई घंटों तक पेड़ों के तने रखकर राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। एक ट्रक समेत कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने अवरोधों को हटा दिया। पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में  आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध मार्च निकाला और मांग की कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है और कहा कि बंद जनता के गुस्से को दर्शाता है। खेजुरी के भाजपा विधायक शांतनु प्रमाणिक ने कहा कि बंद को जनता का व्यापक समर्थन मिला और सभी दुकानें बंद रहीं।

पश्चिम बंगाल में TMC नेता की गोली मारकर हत्या

उधर, बीरभूम जिले में एक 42 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस नेता पीयूष घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के कोमारपुर गांव में हुई। बंदूकधारी श्रीनिधिपुर पंचायत अध्यक्ष पीयूष घोष के आवास पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि एक गोली पास से मारी गई। उन्होंने बताया कि TMC नेता का कोई करीबी इस हत्या में शामिल हो सकता है। पुलिस सभी संभावित व्यावसायिक विवादों की जांच कर रही है। 

तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या मामले में चार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस नेता रज्जाक खान की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। TMC नेता और कैनिंग पूर्व से विधायक सौकत मोल्ला के करीबी सहयोगी खान (38) की गुरुवार रात चल्तबेरिया इलाके में पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के बाद घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि खान की हत्या के सिलसिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति मोफज्जल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने तीन अन्य लोगों के नाम बताए, जिनकी पहचान अजहरुद्दीन मोल्ला, जहान अली खान और राजू मोल्ला के रूप में हुई है, जिन्हें रविवार देर रात बिजयगंज बाजार और चक मरीचा इलाकों में की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JP Nadda Highlights Investment Opportunities in India During Meeting with Saudi-India Business Council Head

Tribal Jirga Condemns Pakistan's Military Operations in Waziristan, Calls It State Violence