UPSBC: बिना परीक्षा और शुल्क के सरकारी नौकरी का मौका, सिर्फ GATE स्कोर से होगा चयन

UPSBC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन गेट के स्कोर के आधार पर किया जाएगा, और किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। खास बात यह है कि आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

UPSBC Recruitment 2025 Assistant Engineer: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPSBC) ने भर्ती वर्ष 2025 के लिए असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। 

जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 57 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 50 पद सहायक अभियंता (सिविल) और 7 पद सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए आरक्षित हैं। 

शैक्षणिक योग्यता

सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री (BE/B.Tech) होनी चाहिए। इसी तरह, सहायक अभियंता (मैकेनिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक BE/B.Tech डिग्री अनिवार्य है। 

आयु सीमा व आरक्षण संबंधी छूट


इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना संबंधित अधिसूचना में दिए गए मानदंडों के अनुसार की जाएगी। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, विकलांग (PH) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट, तथा भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट के साथ सेना में की गई सेवा की अवधि का लाभ भी मिलेगा।

GATE 2025 अनिवार्यता


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को GATE 2025 परीक्षा में उपस्थित होना और उसे उत्तीर्ण करना आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास GATE 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए, जो संबंधित विषयों (सिविल इंजीनियरिंग - CE या मैकेनिकल इंजीनियरिंग - ME) से प्राप्त किया गया हो। जो अभ्यर्थी GATE के किसी अन्य पेपर में शामिल हुए हैं, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

GATE 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग


इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग गेट 2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाएगी। आवेदकों के गेट स्कोर को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक विषय (सिविल और मैकेनिकल) के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

जिन अभ्यर्थियों के गेट स्कोर अधिक होंगे, उन्हें मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क में पूरी छूट



उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया है। यानी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Trump Harvard Visa Block Fails: Federal Judge Issues Powerful Ruling on International Students

JP Nadda Highlights Investment Opportunities in India During Meeting with Saudi-India Business Council Head